फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल से कृषि को बल योजना के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत

Tue, 06 Jul 2021 02:14 AM IST
Krishan Singh सोनम शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

कृषि विभाग के अधीक्षण अभियंता अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि योजना में प्रदेश भर के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। हमीरपुर सब डिविजन के भू-परीक्षक अधिकारी डॉ. विनय सोनी ने कहा कि योजना से किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
कृषि(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के लिए जल से कृषि को बल योजना के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। योजना में किसानों को फसलों को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए चेकडैम बनाने को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना में किसानों को 100 फीसदी सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसमें सब डिविजन हमीरपुर के लिए 194 लाख रुपये, बिलासपुर के लिए 90 लाख रुपये, चंबा के लिए 168 लाख रुपये, किन्नौर के लिए 45 लाख रुपये, कुल्लू के लिए 124 लाख, कांगड़ा के लिए 540 लाख रुपये, लाहौल स्पीति के लिए 158 लाख रुपये, मंडी के लिए 484 लाख रुपये, शिमला के लिए 258 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

विज्ञापन


 इसी तरह ऊना के लिए 200 लाख रुपये, सिरमौर के लिए 124 लाख रुपये, सोलन के लिए 124 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। अधिकतर क्षेत्रों में सिंचाईं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं ताकि किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सके। योजना में चैकडैम बनाए जाएंगे और वहां पानी जमा किया जाएगा। वहीं से पानी को अन्य क्षेत्रों में लिफ्ट किया जाएगा। कृषि विभाग के अधीक्षण  अभियंता अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि योजना में प्रदेश भर के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। हमीरपुर सब डिविजन के भू-परीक्षक अधिकारी डॉ. विनय सोनी ने कहा कि योजना से किसानों को लाभ मिलेगा और सिंचाई सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें