शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में रोवर-रेंजर इकाई का प्रवेश शिविर हुआ। शिविर रोवर लीडर डॉ. विक्रांत संकलानी और रेंजर लीडर प्रो. मनीला गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य वक्ता राज्य पुरस्कार प्राप्त रोवर कुणाल ठाकुर रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्काउटिंग गतिविधियों और अपने अनुभवों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग से नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास और सेवा भावना विकसित होती है। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने कहा कि रोवर-रेंजर गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। शिविर में विद्यार्थियों को गतिविधियों, उद्देश्यों और सदस्यता प्रक्रिया की जानकारी दी गई। संवाद