फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, आंगनबाड़ी में बच्चों को दे दिए ऐसे बिस्कुट

Tue, 19 Sep 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में नौनिहालों की जिंदगी से साथ खिलवाड़ हो रहा है। शहर के एक आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ताओं ने नौनिहालों को खसरा और रूबेला के टीका लगाने के बाद फंगस वाले बिस्कुट दे दिए। परिजनों ने जब पैकेट खोला तो बिस्कुट पर फंगस था। 
विज्ञापन


नेशनल हेल्थ मिशन में9 महीने से 15 साल तक के नौनिहालों को खसरा और रूबेला के टीके लगाए जा रहे हैं। घटना 15 सितंबर की शहर के एक आंगनबाड़ी केंद्र की है जहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने नौनिहालों को टीका लगाने के बाद फंगस वाले बिस्कुट दे दिए। 

परिजनों के मुताबिक जब बिस्कुट नौनिहालों को खिलाने के लिए निकाले तो इसमें फंगस थी। इस बारे जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें विभागीय अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि आंगनबाड़ी केंद्र में टीका लगाने आने वाले बच्चों को स्टॉक में पड़े बिस्कुट दे दिए जाएं। 
विज्ञापन


बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में खसरा और रूबेला का टीका लगाया गया है। टीका लगाने के बाद बिस्कुट खिलाने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच की जाएगी। -ममता पॉल, बाल विकास परियोजना अधिकारी जिला शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें