फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रोटरी हिल क्वींस ने मरीज को दी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने जनसंपर्क कार्यकर्ता रुचिरा तंगरी के माध्यम से 48 वर्षीय मरीज रीता के उपचार के लिए 23 हजार रुपये की राशि का योगदान दिया। गंभीर बीमारी से ग्रसित रीता का उपचार आईजीएमसी के आईसीयू में चल रहा है। इनके पति का देहांत हो चुका है और उन्हें तीन बच्चों की देखभाल करनी है। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की अध्यक्ष पूजा गोयल ने बताया कि उनकी सेहत सुधार की यात्रा में हर छोटी से छोटी मदद भी मायने रखती है। क्ल्ब की सभी सदस्यों ने रीता के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें