फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मिस चांशल के लिए युवतियों ने दिए ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में सोमवार को रोहड़ू प्रशासन की ओर से मिस चांशल-द हिमालयन क्राउन प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन आयोजित किए गए। रिहर्सल हॉल में आयोजित इस ऑडिशन में शहर की 15 से अधिक प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा दिखाई। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों का मूल्यांकन मुख्य रूप से इंट्रोडक्शन और रैंप वॉक के आधार पर किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यक्रम की मैनेजर सेजल रावत, स्नेहल रावत, नरेश के मिंचा और अशोक नरवाल ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। चयनित प्रतिभागी आगे होने वाली मुख्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसका आयोजन 19 से 23 अप्रैल तक रोहड़ू के राज्य स्तरीय मेले के दौरान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें