शिमला। रोटरी क्लब शिमला ने मंगलवार को आईजीएमसी के एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट) में 25 नवजात शिशुओं की माताओं को कंगारू मदर केयर (केएमसी) बेबी कैरिंग बैग बांटे। यह विशेष पहल रोटरी क्लब शिमला ने जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर माताओं की सहायता के उद्देश्य से शुरू की गई है। रोटरी क्लब शिमला एमएस आईजीएमसी डॉ. राहुल राव और वार्ड सिस्टर्स का सहयोग के लिए अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष करण बाम्बा और रोटेरियन करण शर्मा उपस्थित रहे। संवाद