शिमला। रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन की ओर से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के 12 योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए गए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की रजिस्ट्रार ज्योति राणा (एचएएस) ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अपने कर्तव्यों को समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज और देश की प्रगति में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को दी गई छात्रवृत्ति की राशि पीडीजी रोटेरियन रमेश भार्गव के बंदोबस्ती कोष से उपलब्ध करवाई गई। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन कवि खन्ना ने कहा कि क्लब शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखेगा। इस अवसर पर क्लब सचिव रेणु शर्मा, अशोक जैन, अशोक किंगर, डॉ. आशा मारिया, डॉ. स्मृति भार्गवा, रमेश ठाकुर, रविकांत जैन, केशव चौहान, विकास अग्रवाल, योगेश आर्य, रामगोपाल सूद, एचएस कावत्रा और अजय सूद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद