फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रोटरी क्लब ने बाल आश्रम में बांटा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने दिवाली पर शनिवार को हिमगिरि बाल आश्रम के बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। क्लब की ओर से आश्रम को राशन सौंपा गया। इस दौरान क्लब ने आश्रम को 30 किलो चावल का कट्टा, नहाने के साबुन, दिवाली की मिठाई और बच्चों के लिए पटाखे सौंपे। मिठाई और पटाखे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने दिवाली को और भी खास बना दिया। क्लब अध्यक्ष हरप्रीत सेंबी ने कहा कि बच्चों की खुशी ही सबसे बड़ा उत्सव है। इस अवसर पर सचिव शिवानी कंवर ने कार्यक्रम का समन्वय किया, जबकि रोटेरियन समृद्धि पुरी भी इस नेक कार्य में शामिल हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें