फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horticulture News: हिमाचल में सजावटी पौधे से बनाया रूट स्टॉक, उगेंगे सात किस्मों के फल

Tue, 08 Aug 2023 10:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अब इस पर सात किस्मों के गुठलीदार फल उगाए जाएंगे। इसे आडू़, प्लम, खुमानी, प्रून, बादाम, एप्रिकॉट और नेक्टि्रन के कॉमन रूट स्टॉक के रूप में खोजा गया है। 
विज्ञापन
रूट स्टॉक पर ग्राफ्टिंग कर उगेंगे सात किस्म के फल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में एक सजावटी पौधे से रूट स्टॉक बना दिया गया है। अब इस पर सात किस्मों के गुठलीदार फल उगाए जाएंगे। इसे आडू़, प्लम, खुमानी, प्रून, बादाम, एप्रिकॉट और नेक्टि्रन के कॉमन रूट स्टॉक के रूप में खोजा गया है। 

विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के शिमला कार्यालय ने इसे पूसा स्टोन फ्रूट रूट स्टॉक-102 नाम दिया है। राज्य में इस रूट स्टॉक पर कलम कर ये पौधे उगाए जाएंगे। यह रूट स्टॉक हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक तरीके से उगाए जा रहे अन्य मूल वृंतों से अच्छा होगा। इसकी अच्छी रोगरोधी क्षमता होगी।

इस पर इन सभी फलों की अच्छी पैदावार आंकी गई है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के शिमला कार्यालय के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. कल्लोल कुमार प्रमाणिक ने बताया कि इस रूट स्टॉक को तैयार करने में करीब दस साल लग गए।  इस पौधे में छोटे-छोटे फल उगते हैं। इसे सजावटी पौधों के बीच गमलों में भी उगाया जाता रहा है। इस पर पिछले दस साल से प्रयोग चल रहे हैं। आखिर इसमें कामयाबी हासिल कर ली गई है। इससे प्रदेश में आडू़, प्लम, खुमानी, प्रून, बादाम, एप्रिकॉट और नेक्टि्रन की पैदावार बढ़ेगी। 
विज्ञापन


इस बार स्टोन फ्रूट्स को मिले अच्छे दाम
इस बार हिमाचल प्रदेश में फसल कम होने की वजह से स्टोन फ्रूट्स को अच्छे दाम मिले हैं। ब्लैक एंबर किस्म का प्लम तो 150 से 180 रुपये तक बिका है। हरा बादाम भी 100 रुपये प्रति किलो तक बिक चुका है। इस बार कुछ किस्मों का सेब इससे भी कम मूल्य पर बिक रहा है। स्टोन फ्रूट्स प्रदेश में सेब की फसल के विकल्प के तौर पर उगाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें