फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है रोहतांग सुरंग: वीरभद्र

Sat, 03 Oct 2020 06:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग के बनने और इसे राष्ट्र को समर्पित करने पर प्रदेशवासियों विशेषकर लाहौल स्पीति के लोगों को हार्दिक बधाई दी है। कहा है कि इस सुरंग के चालू होने से लाहौल स्पीति के लोगों को पूरा साल यहां से आने जाने में बड़ी सुगमता रहेगी।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि 2010 में जब वह केंद्र में मंत्री थे, उन्होंने इसके जल्द निर्माण की आवश्यकता को लेकर प्रभावी ढंग से तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समक्ष मसला रखा था। सुरंग निर्माण का पहला सपना 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने लाहौल स्पीति दौरे के दौरान उस समय  देखा था, जब वह केलांग में रात्रि विश्राम को ठहरीं थीं।

उसी साल 1972 में इंदिरा गांधी ने यहां की भौगोलिक स्थितियों को देखते हुए रक्षा मंत्रालय को यहां से सड़क या किसी सुरंग निर्माण की संभावनाओं का पता लगाने को कहा था। 2010 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस सुरंग की आधारशिला 28 जून को रखी। इस सुरंग के चालू होने से अब लाहुल स्पीति के लोगों को पूरा साल सड़क संपर्क की सुविधा मिलेगी। देश की रक्षा, सुरक्षा में भी यह बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के लोगों को निराश कर लौट गए मोदी : राठौर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मनाली दौरे पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि इस बार भी मोदी प्रदेश के लोगों को निराश कर लौट गए हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा पूरी तरह एक राजनीतिक दौरा ही साबित हुआ है। रोहतांग सुरंग के लोकार्पण पर राठौर ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

राठौर ने कहा कि प्रदेश को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री इस कोरोना काल में विकास के लिए कोई बड़ा आर्थिक पैकेज देंगे लेकिन, उम्मीदें धरीं रह गईं। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी कोई भी मांग प्रभावी ढंग से नहीं रख पाए। सुरंग निर्माण में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, पर मंच से जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस सुरंग निर्माण में मारे गए श्रमिकों को याद तक नहीं किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें