पांच माह बाद रोहतांग दर्रा बहाल हो गया है। आज से छोटे वाहनों के लिए इसे बहाल कर दिया गया है। सुबह साढ़े पांच बजे 13050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा को बीआरओ ने बहाल किया है। मतदान के दिन रोहतांग दर्रा के खुलने से लाहौलवासियों को बड़ी राहत मिली है।
मतदान के चलते लाहौल व पांगी गए लोगों को इससे वापस आने में काफी मदद मिलेगी। बीआरओ ने कई जगह पर 50 फीट तक बर्फ की दीवारों को हटाया है। रोहतांग दर्रा को बहाल करने के लिए बीआरओ के कर्मचारी दिन रात जुटे रहे। हालांकि दर्रा को बहाल करने के लिए कई बार मौसम ने खलल डाला।