फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रोहड़ू में 19 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के चार युवक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

Sun, 07 Jun 2026 09:58 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला पुलिस ने रोहड़ू क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब के चार युवकों को 19 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर महेंदली में नाकाबंदी के दौरान वाहन की तलाशी में मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वाहन को भी जब्त कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के चार युवकों को 19 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ के अलावा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डिटेक्शन सेल रोहड़ू को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन में सवार कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महेंदली क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में सवार व्यक्तियों के कब्जे से 19 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में अभियोग संख्या 57/2026 दिनांक 5 जून 2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह बराड़ (29) निवासी जिला फिरोजपुर, जशन प्रीत सिंह (25) निवासी जिला मोगा, हरदीप सिंह (22) निवासी जिला फिरोजपुर और दिलप्रीत सिंह (20) निवासी जिला फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में लेकर जब्त कर दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें