फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रोहिताश्व बोले-ड्रामा और डांस प्रतियोगिता में भाग ले रहे 20 राज्यों के एक हजार कलाकार

Wed, 07 Jun 2023 09:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कहा कि यह प्रतियोगिता 10 जून तक चलेगी। इसमें 372 डांस व 27 नाट्य ग्रुप भाग ले रहे हैं। हिमाचल से 70 के करीब टीमें भाग ले रही हैं। 
विज्ञापन
ड्रामा और डांस प्रतियोगिता के लिए शिमला में अभिनेता रोहिताश्व गौड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कालीबाड़ी हॉल में ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन की डांस प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गुजरात के ओम शिव परफार्मिंग आर्टस ग्रुप के 64 वर्षीय देवानंद आमीन ने बतमीज दिल माने ना माने ना गाने पर डांस कर वाहवाही बटोरी। सभागार में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर देवानंद का उत्साह बढ़ाया। इसी ग्रुप के अन्य कलाकारों ने कालबेलिया, लावणी और जिसमी नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। तमिलनाडु के श्रीकृष्ण कला मंदिर ग्रुप के कलाकारों ने भरतनाट्यम नृत्य और लखनऊ के कलाकारों ने ट्राइबल नृत्य किया। इसके अलावा रूचि ने मराठी, रश्मि पॉल ने कथक और भावना शर्मा ने घर मोरे परदेसिया गाने पर क्लासिकल कथक की प्रस्तुति दी। गेयटी थियेटर में इसी एसोसिएशन की ओर ऑल इंडिया ड्रामा प्रतियोगिता में बुधवार को आठ ग्रुपों ने नाटकों का मंचन किया। सभी नाटक सामाजिक और हास्य जनक विषयों पर आधारित थे। प्रतियोगिताएं सुबह दस से शाम सात बजे तक चलीं। ऑल इंडिया ड्रामा और डांस प्रतियोगिता देशभर के 13 राज्यों के एक हजार से अधिक कलाकार भाग ले रहे हैं। निर्णायक मंडल में तमन्ना नायरा, कुसल भट्टाचार्य, अमित गंगाकी, सुनील ऋषि और अविनाश पायल शामिल रहे।

विज्ञापन


अभिनय में आया है बहुत बदलाव : रोहिताश्व गौड़
ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाभी जी घर पर हैं सिरियल के मुख्य कलाकार अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कहा कि प्रतियोगिता में 20 राज्यों के ऑल 372 डांस व 27 नाट्य ग्रुप भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 10 जून तक चलेगी। पहले के मुकाबले आज के समय में डांस तथा नाटक के मंचन में बहुत बदलाव देखने को मिला है। बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले चीजें आसान थीं, समय के साथ लोग डिजिटल के साभ जुड़ते जा रहें और लोगों में प्रतियोगिता की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि बलराज साहनी, प्रेम चोपड़ा व मदनपुरी के साथ मिलकर ऑल डंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन की नींव रखी की थी और तब से लेकर लगातार हर वर्ष शिमला में यह प्रतियोगिता होती आई हैं। सिर्फ कोविड की वजह से दो साल प्रतियोगिता नहीं हो सकी।  एसोसिएशन की उपाध्यक्ष और रोहिताश्व गौड़ की पत्नी रेखा ने कहा कि जितने प्रतिभाशाली कलाकार हैं उतना काम नहीं है। कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें