फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Congress: प्रदेश अध्यक्ष पद पर फैसले से पहले दिल्ली पहुंचे रोहित और राठौर, वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

Wed, 15 Oct 2025 10:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर फैसले से पहले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच गए। 
विज्ञापन
मंत्री रोहित ठाकुर और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर फैसले से पहले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच गए। इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। हालांकि, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को शिमला में ही थे। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले ही कह चुके हैं कि अक्तूबर अंत तक अध्यक्ष पद पर फैसला हो जाएगा।  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने में रुचि दिखा रहे हैं। रोहित साफ कर चुके हैं कि हाईकमान अगर उन्हें यह जिम्मेवारी देता है तो वह इसे निभाने को तैयार हैं।

विज्ञापन


वह मुख्यमंत्री सुक्खू के समक्ष भी अपनी स्थिति को स्पष्ट कर चुके हैं। कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग रोहित ठाकुर को अध्यक्ष बनाए जाने की पैरवी कर रहा है। वहीं एक अन्य वर्ग कुलदीप सिंह राठौर के पक्ष में है। दोनों ही शिमला जिले से हैं और राजपूत चेहरे हैं। अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल माने जा रहे विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं से भेंट कर चुके हैं। इनके अलावा कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी और अर्की से विधायक संजय अवस्थी के नाम भी चर्चा में रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें