फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिंदी क्रॉसवर्ड में रोहन बने राज्य विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली के बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी रोहन ने भारतीय गूढ़ वर्ग पहेली की प्रथम हिंदी क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्हें प्रदेश का राज्य विजेता घोषित किया। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग (राजभाषा) के तत्वावधान में एक्स्ट्रा-सी की ओर से किया गया। इस उपलब्धि के लिए रोहन को प्रशस्ति-पत्र और विशेष स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने रोहन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें