फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की शाम घर पर गिरा रॉकेट लांचर का गोला, मची दहशत

Thu, 08 Nov 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध क्षेत्र में दुश्मनों के टैंकों को उड़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाला रॉकेट लांचर का गोला दिवाली की शाम नाहन के अमरपुर मोहल्ला में गिरा। गनीमत यह रही कि गोला फटा नहीं और दिवाली का जश्न मना रहे लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


गोले पर आईएलएल 545 लिखा हुआ है। 84 एमएमआरएल के इस गोले के फटने से पूरे इलाके में तबाही मच सकती थी। पुलिस ने भादंसं की धारा 336 के तहत दूसरों का जीवन खतरे में डालने का मामला दर्ज कर सेना को सूचित कर दिया है। 

यह गोला दुर्गेश शर्मा के घर की छत पर गिरा, जहां कुर्सियों और लेंटर को तोड़कर गली में जा गिरा। इस दौरान गली में चल रहा एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह रॉकेट लांचर का गोला है। हालांकि, पुलिस जांच में अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

नाहन शहर में है कैंट एरिया

इसके लिए सेना के अधिकारियों को सूचना दी गई है। वीरवार को डीएसपी मुख्यालय बबीता राणा की अगुवाई में पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जांच के लिए सेना से जुड़े कुछ लोगों की मदद भी ली गई।

डीएसपी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दुश्मनों के टैंकों को नष्ट करने के लिए इस तरह के गोले का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि मौके से बरामद गोले को सुरक्षित ठिकाने लगाने एवं इसकी पहचान के लिए सेना के अधिकारियों को सूचित किया गया है। 

नाहन शहर में ही कैंट एरिया भी है। यहां सेना के जवानों को प्रशिक्षण दिया जाता है। लिहाजा, आशंका जताई जा रही है कि रॉकेट लांचर का यह गोला आर्मी एरिया का हो सकता है। पुलिस ने गोले को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें