फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़क-रास्तों के काम ठप, पार्षद के साथ निगम दफ्तर पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुल्दुभट्ठा वार्ड की पार्षद ने उठाए सवाल
विज्ञापन

बोलीं, नुकसान की भरपाई तक के काम लटके
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के रुल्दुभट्ठा वार्ड के लोग पार्षद सरोज ठाकुर की अगुवाई में शनिवार को नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल से मिले। लोगों ने वार्ड में नए काम ठप होने पर सवाल उठाए। पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि वार्ड में नए कामों के कई प्रस्ताव निगम कार्यालय में लंबित पड़े हैं। इनके लिए मंजूरी नहीं मिल रही।
विज्ञापन

मिनी और मिडल कुफ्टाधार में रास्ते बनने हैं। शांकली बावड़ी, गुडवुड और मिडल कुफ्टाधार में एंबुलेंस सड़कों का निर्माण भी होना है। इनके प्रस्ताव नगर निगम को सौंपे कई महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो रहे हैं। इससे वार्ड की जनता परेशान है। पार्षद ने लक्कड़ बाजार में एक दुकान न तोड़े जाने को लेकर भी सवाल उठाए। यहां ओवरब्रिज बनाने का भी प्रस्ताव रखा। नगर निगम शांकली में पार्किंग का भी निर्माण करें। आयुक्त ने कहा कि बजट की उपलब्धता के आधार पर शहर में नए काम करवाए जा रहे हैं। जनता से जुड़े कामों में कोई कमी नहीं रहेगी। पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि बरसात के चलते वार्ड में कई जगह मरम्मत कार्य होने हैं। अभी पिछले साल के काम भी लटके पड़े हैं। ऐसे में निगम बजट उपलब्ध करवाए। आयुक्त ने भरोसा दिया कि जल्द मरम्मत कार्य पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें