फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सब्जी मंडी सड़क जल्द होगी बहाल, कार्ट रोड से डंगा लगाने का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी तक पैदल चलने के लिए बनेगा अलग सुरक्षित रास्ता
विज्ञापन

सीबीडी प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू होने पर सब्जियों के वाहनों को सीमित समय के लिए मिलेगा प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला की लोअर बाजार सब्जी मंडी की सड़क 12 जुलाई को हुए भूस्खलन के बाद से बंद है, जिसे जल्द बहाल कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग क्षतिग्रस्त सड़क को बहाल करने के लिए कार्ट रोड से लेकर सब्जी मंडी तक लाखों रुपये से डंगे के निर्माण का कार्य लगभग पूरा कर चुका है। इससे सब्जी मंडी के कारोबारियों और लोगों को आवाजाही में आ रही परेशानी दूर हो जाएगी।
हालांकि, अब सब्जी मंडी मैदान तक जाने वाली इस सड़क पर सब्जियों के वाहनों की आवाजाही पहले की तरह निरंतर जारी नहीं रहेगी। सब्जियों के वाहनों को सीमित समय के लिए ही प्रवेश की अनुमति होगी। नगर निगम की सूजी लाइन में शुरू होने वाले 210 करोड़ रुपये के सीबीडी (सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट) व्यावसायिक परिसर के निर्माण के बाद सब्जी मंडी को जोड़ने वाली इस सड़क से सिर्फ सुबह चार से दस बजे तक ही सब्जियों से लदे वाहनों को प्रवेश की अनुमति देने की नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य बिना किसी व्यवधान के तेजी से हो सके, इसलिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इसकी आधिकारिक घोषणा सड़क बहाल होने के बाद की जाएगी। सब्जी मंडी सड़क पर सुबह दस बजे के बाद सिर्फ प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदारों के वाहनों को आवाजाही की अनुमति रहेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग नगर निगम प्रशासन के साथ मिलकर पूरी कार्ययोजना तैयार कर रहा है।
सब्जी मंडी तक लोगों के पैदल आने-जाने और मजदूरों की सामान के साथ आवाजाही के लिए लोक निर्माण विभाग बीच से एक अलग सुरक्षित रास्ते का निर्माण करवाएगा। इस रास्ते से कभी भी कोई भी आ-जा सकेगा। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यह व्यवस्था की जाएगी। सब्जी मंडी की इस ढही सड़क को बहाल करने के लिए कार्ट रोड से लगाए गए आरसीसी के डंगे के निर्माण पर अतिरिक्त 35 से 40 लाख रुपये तक की राशि खर्च हुई है।

पहले से बढ़ गई सड़क की चौड़ाई
कार्ट रोड को चौड़ा करने के लिए की गई कटिंग और बरसात में सब्जी मंडी सड़क पर हुए भूस्खलन के बाद बहाली के लिए लगाए गए डंगे से सड़क की चौड़ाई पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। इससे सड़क वाहनों के लिए और अधिक सुरक्षित हो गई है। इसी सड़क से अब निर्माण सामग्री लेकर आने वाले ट्रक भी आ-जा सकेंगे। सड़क को सीबीडी प्रोजेक्ट के लिए तैयार की गई सूजी लाइन के मैदान तक चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

-
जल्द बहाल होगी सब्जी मंडी सड़क
सब्जी मंडी को कार्ट रोड से जोड़ने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसे बहाल करने के लिए कार्ट रोड से डंगे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही सड़क बहाल कर दी जाएगी। सीबीडी प्रोजेक्ट का कार्य शुरू होने पर सब्जी मंडी के लिए पैदल आने-जाने वाले लोगों और मजदूरों के लिए बीच से अलग सुरक्षित रास्ता बनाया जाएगा।
-प्रवीण वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग डिवीजन-तीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें