फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नाल्टू से गिरब तक बनेगी सड़क, अब एनओसी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट बोर्ड की टीम ने प्रस्तावित मार्ग का किया निरीक्षण, रिपोर्ट के बाद होगा निर्माण कार्य पर फैसला
विज्ञापन

500 मीटर सड़क बनने से सैकड़ों लोगों को मिलेगी राहत
बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं आपात स्थिति में झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंचायत गिरब खुर्द में नाल्टू से गिरब तक सड़क बनने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोग लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग उठा रहे हैं। इसके चलते शनिवार को संबंधित कैंट बोर्ड की टीम ने प्रस्तावित सड़क मार्ग का निरीक्षण किया।
सड़क निर्माण के लिए कैंट बोर्ड से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलना जरूरी है। ऐसे में अब टीम निरीक्षण के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को सौंपेगी। इसके बाद ही सड़क निर्माण को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। स्थानीय लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों को विशेषकर आपात स्थिति में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा घरों तक निर्माण सामग्री और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने के लिए भी लोगों को दोगुना खर्च करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समक्ष सड़क निर्माण का मामला उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि नाल्टू से गिरब तक सड़क सुविधा उपलब्ध होने से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकता है। इसके बाद मंत्री ने भी संबंधित उच्च अधिकारियों से इस मामले पर बातचीत की। इस कड़ी में शनिवार को प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया गया। यदि सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाती हैं और सड़क निर्माण को मंजूरी मिल जाती है तो महज 500 मीटर लंबा यह मार्ग पंचायत के सैकड़ों लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को समय पर सहायता मिल सकेगी। गिरब खुर्द पंचायत के उपप्रधान विजय शर्मा ने बताया कि कैंट बोर्ड की टीम ने प्रस्तावित सड़क मार्ग का निरीक्षण किया है। सड़क निर्माण को लेकर आगामी दिनों में फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें