फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खलीनी में आज शुरू होगी सड़क की टारिंग, लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी ने शुरू की सड़कों की बहाली
विज्ञापन

पहले बिछाया जाएगा वेट मिक्स मैकडम, इसके बाद होगी टारिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में 24 घंटे पेयजल परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी सड़कों की बहाली ने रफ्तार पकड़ ली है। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) और कंपनी सुएज की ओर से चरणबद्ध तरीके से सड़कों की मरम्मत की जा रही है।
इसी कड़ी में वीरवार से खलीनी वार्ड में चिंतपूर्णी स्वीट्स के पास सड़क की मेटलिंग का काम शुरू होगा। निर्माण कार्य में बाधा न आए, इसके लिए संबंधित कंपनी ने स्थानीय लोगों से सड़क किनारे वाहन पार्क न करने की अपील की है। सड़क बहाली के तहत सबसे पहले प्रभावित हिस्से में वेट मिक्स मैकडम बिछाया जाएगा। इसके बाद सड़क की टारिंग की जाएगी। इससे सड़क की स्थिति में सुधार होने के साथ स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। कंपनी का प्रयास है कि काम निर्धारित समय में पूरा किया जाए ताकि लोगों को आवाजाही में अधिक परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 24 घंटे सातों दिन निरंतर और दबावयुक्त पेयजल आपूर्ति परियोजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खोदाई की गई है। अब इन प्रभावित सड़कों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। सड़क बहाली का कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि यातायात सुचारू रहे और स्थानीय लोगों की परेशानी कम हो। खलीनी में प्रस्तावित मेटलिंग के दौरान सड़क किनारे वाहन खड़े न करने की अपील की गई है, ताकि मशीनों और निर्माण सामग्री की आवाजाही में बाधा न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें