फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिड़गांव में सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने वाली सड़क खस्ताहाल

विज्ञापन
चिड़गांव तहसील की सड़क पर बने गढ़ढे
विज्ञापन
चिड़गांव (रोहडू)। तहसील कार्यालय, पुलिस थाना समेत कई सरकारी कार्यालयों को जोड़ने वाली चिड़गांव की मुख्य सड़क बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, यह स्थिति हादसों की आशंका भी बढ़ा रही है। चिड़गांव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण उन्हें आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय निवासी सूर्यदेव कुमार, बलदेव और दिनेश ने कहा कि सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग की हालत लंबे समय से चिंताजनक बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से इसकी मरम्मत की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें