फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul News: उदयपुर से अटल टनल रोहतांग नार्थ पोर्टल तक सड़क फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल

Fri, 02 Feb 2024 01:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज ऐजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति)

सार

सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी ने उदयपुर से अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल तक सड़क को सिंगल लेन फोर बाई फोर वाहनों के लिए  शुक्रवार दोपहर को बहाल कर दिया है।  
विज्ञापन
सड़क से बर्फ हटाती बीआरओ की मशीन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी ने उदयपुर से अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल तक सड़क को सिंगल लेन फोर बाई फोर वाहनों के लिए  शुक्रवार दोपहर को बहाल कर दिया है।  संगठन ने इस मार्ग की बहाली में उदयपुर से अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल तक छह मशीनें तैनात की हैं। इस बर्फ हटाओ अभियान में 94 के कनिष्ठ अभियंता शुभम सिंह और विनय कुमार मोर्चा संभाले हुए थे।  वहीं, तीन दर्जन से अधिक मजदूर फिसलन वाली जगहों पर बर्फ काटने के साथ मिट्टी फेंककर सड़क को ठीक करने में जुटे रहे। मंगलवार शाम को हुई बर्फबारी के बाद लाहौल का कुल्लू से संपर्क कट गया थ। लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी ने उदयपुर से अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल तक सड़क फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल कर दी।  बर्फबारी से घाटी में पर्यटक नार्थ पोर्टल तक सड़क खुलने से राहत महसूस करने लगे हैं। सीमा सड़क संगठन ने उदयपुर से अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल तक सड़क बहाली में उदयपुर, कारगा और सिस्सू तीन सेक्टर में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें