फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुलिस ने नाके पर 7.20 ग्राम चिट्टा पकड़ा, घर से चरस बरामद, दो लोगों पर केस

Fri, 02 Feb 2024 01:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)

सार

कांगड़ा जिले में थाना डमटाल पुलिस की ओर से नाकाबंदी के दौरान कार 
सवार दो लोगों से 7.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में थाना डमटाल पुलिस की ओर से नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो लोगों से 7.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। मामले की जानकारी  देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार कमल दीप निवासी लैहरुह और पवन कुमार  निवासी सकोह देहरी तहसील फतेहपुर से 7.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।  पूछताछ के दौरान पुलिस को पवन कुमार के घर में नशा होने की जानकारी मिली  थी। इस पर डमटाल पुलिस ने मकान में छापेमारी की। जहां से 450 ग्राम  चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों को  गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कमलदीप निवासी लैहरुह  के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें