फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Road Construction HP: हिमाचल में अब सड़क निर्माण में नहीं हो पाएगी गड़बड़ी, केंद्र ने की सख्ती

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Sep 2022 11:17 AM IST

सार

 सड़क निर्माण में कोई गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-तीन के लिए नए  आदेश केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला


इसके अनुसार हर काम में लगाई गई मशीनरी से संबंधित वाहनों में ग्लोबल पॉजिशनिंग डिवाइस(जीपीएस) लगाया जाएगा। यह उपकरण खुद ठेकेदार नहीं लगाएंगे, बल्कि इसके लिए यह काम किसी तीसरी एजेंसी को दिया जाएगा। ठेकेदार इससे संबंधित डाटा में छेड़खानी न करे, इसलिए ऐसा किया जा रहा है। इससे गूगल मैप पर उस मशीनरी की लाइव पॉजिशनिंग का पता लगाया जा सकेगा। इसके लिए तीन स्तरों पर मशीनरी को लाइव देखा जा सकेगा। यानी, इसे राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (एनआरआईडीए), राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (एसआरआरडीए) और जिला स्तर पर पीआईयू के स्तर पर देखा जा सकेगा। 


पहली शेल्फ में केंद्र ने दिए 425 करोड़, 45 सड़कें बनेेंगी 

पीएमजीएसवाई के तीसरे चरण के लिए बनाई जा रही सड़कों की पहली शेल्फ में हिमाचल प्रदेश के लिए 425 करोड़ मंजूर किए गए हैं। इससे 45 सड़कें बनेंगी। इनकी लंबाई 450 किलोमीटर की होगी। इस तीसरे चरण में कुल 3,125 किलोमीटर लंबाई की सड़कें बनेेंगी। इस फेज के तहत 2026 तक काम चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next