फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़क ढही, बसें बंद, पैदल करनी पड़ रही है आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
खलीनी के लोगों ने विधायक के समक्ष रखीं समस्याएं
विज्ञापन

झंझीड़ी सड़क को जल्द बहाल करने की उठाई मांग
विधायक ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरी विधायक हरीश जनारथा ने सोमवार को शहर के खलीनी वार्ड का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद चमन प्रकाश ने विधायक को वार्ड में भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी दी। विधायक ने टूटी हुई सड़कों और रास्तों का जायजा लिया और मौके पर ही इनकी मरम्मत के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लोअर खलीनी पहुंचने पर विधायक ने स्थानीय लोगों की शिकायतें भी सुनीं। लोगों ने कहा कि झंझीड़ी सड़क भारी बारिश के कारण धंस गई है। इस पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। झंझीड़ी के लिए बसें या ट्रैवलर न चलने से हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नौकरीपेशा लोगों और स्कूली बच्चों को रोज खलीनी तक पैदल चलना पड़ रहा है। मांग की कि जल्द ही इस सड़क की मरम्मत करवाई जाए। विधायक ने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को डंगा लगाकर सड़क बहाल करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा वार्ड में नालों को पक्का करने, छोटी नालियों का आकार बढ़ाकर पानी की निकासी सुधारने के भी निर्देश दिए। स्थानीय पार्षद चमन प्रकाश ने वार्ड में किए जा रहे कामों की भी रिपोर्ट विधायक को दी। कहा कि विधायक निधि से भी जन सुविधा के काम वार्ड में करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर इंजनघर पार्षद अंकुश वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें