फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनल में रिसाव से सड़क मलबे-पानी से लबालब, तीन घंटे आवाजाही बंद

Mon, 15 Oct 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैंज (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू जिले की सैंज घाटी की लारजी-सैंज सड़क पर बिहाली सपांगणी में एनएचपीसी की टनल में पानी के रिसाव के चलते पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर गिर गया, जिससे करीब तीन घंटों तक आवाजाही बंद रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पहाड़ी दरकने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


टनल में हो रहा पानी का रिसाव कभी भी तबाही मचा सकता है। एनएचपीसी की टनल में जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा है। हालांकि पिछले करीब तीन सालों से यहां पर भारी मात्रा में पानी निकल रहा था। प्रोजेक्ट प्रबंधन व विभाग को इसके बारे में अवगत करवाया गया था।

लेकिन प्रोजेक्ट प्रबंधन ने इसे हल्के में लिया। लेकिन अब यहां पर कई जगहों से पानी का रिसाव भारी मात्रा में हो रहा है। पानी के रिसाव के कारण पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। सड़क पर मलबा और भारी मात्रा में पानी गिरने से सड़क झील बन गई थी। सड़क में पानी जमा होने से राहगीरों को चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए खतरे का अंदेशा बना हुआ है। गौर रहे कि एनएचपीसी के 800 मेगावाट प्रोजेक्ट में बीते दिनों भी कई बार टनल में रिसाव हुआ है। इस पर घाटी के लोगों ने कई तरह के सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी धीरे-धीरे धंस रही है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि सिउंड में टनल से हो रहे रिसाव को लेकर स्पॉट का मौका किया जाएगा। मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। टनल में हो रहे रिसाव की मुख्य रूप से जांच की जाएगी। एनएचपीसी चरण तीन के पीआर मैनेजर एसआर गुप्ता ने कहा कि पहाड़ी से निकल रहा पानी प्राकृतिक स्रोत नाले का है। यह टनल का पानी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें