फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, चार युवा गंभीर रूप से घायल

Tue, 12 Nov 2019 10:46 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी में मनाली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर नागचला के पास मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


सभी दो बाइक्स पर सवार थे। हादसा बाइक्स के टकराने से हुआ या किसी अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर बल्ह पुलिस थाना से पुलिस जवान छानबीन कर रहे हैं। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए हैं।

बताया जा रहा है कि बल्ह घाटी के कुछ हिस्से में तैयार फोरलेन में मंगलवार शाम दो बाइकें दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक सवार युवक लहूलुहान हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। मृतक युवक की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र शरण दास निवासी थुनाग जंजैहली के रूप में हुई है। घायलों की पहचान नील कुमार निवासी थुनाग जंजैहली, हर्षित, यश सैनी व पारस निवासी चक्कर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

सभी युवा 18 से 20 वर्ष आयु के हैं। पुलिस  इस पहलू पर छानबीन कर रही है कि दोनों बाइक्स में एक्सीडेंट हुआ है या फिर किसी दूसरे वाहन ने टक्कर मारी है। हालांकि पुलिस ने दुर्घटना को लेकर एक ट्रक चालक पर शक किया था, लेकिन कोई सबतू नहीं मिल पाया। 

ट्रक पर टक्कर के कोई निशान भी नहीं मिले। ऐसे में पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं, बल्ह पुलिस थाना के एएसआई विकास ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें