फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: नेरवा में सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर खाई में गिरने से एक ही गांव के दो युवकों की माैत

Sat, 13 Sep 2025 05:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नेरवा(रोहडू़)

सार

 गाड़ी में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नेरवा में सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले की नेरवा तहसील से करीब तीन किलोमीटर दूर दियालडी सड़क पर एक बोलेरो कैंपर खाई में गिर गई। इससे गाड़ी में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 08ए2578 गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतकों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान प्रज्जवल तंगडाईक (28) पुत्र स्व. ओमप्रकाश तंगडाईक गांव दियालडी डाकघर व तहसील नेरवा, मनोज बनाईक (27) पुत्र केदार सिंह गांव दियालडी डाकघर व तहसील नेरवा के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये बतौर फौरी राहत प्रदान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें