फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में सड़क हादसे में चंबा के तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर

Sun, 17 Nov 2019 09:57 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंबा से कुल्लू जा रहे लोगों की कार पंडोह डैम के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। कार सवार सभी लोग चंबा के रहने वाले थे। सभी मनाली में काम करते हैं और वहीं जा रहे थे। पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब सवा बारह बजे हुआ।

विज्ञापन


चंबा से कुल्लू जा रही कार (एचपी 73 1652) पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ब्यास नदी की तरफ लुढ़क गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतकों में रोहित कुमार, सोनी पाल निवासी लाहड़ा (खज्जियार) और अजय कुमार निवासी भागरा डाकखाना खज्जियार शामिल हैं।

गाड़ी का मालिक रोहित था। घायलों में अरुण कुमार, संजय कुमार गांव बैंसला (खज्जियार) और मनु कुमार निवासी लाहड़ा (खज्जियार) के रहने वाले थे। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिए हैं। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें