हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत झगटान में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा कोठू संपर्क मार्ग पर वीरवार शाम पेश आया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।-रविंद्र नेगी, डीएसपी रोहड़ूविज्ञापन
मृतकों के परिजनों को फौरी राहत दी गई है। हादसे में घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया है।-राजीव सांख्यान, एसडीएम जुब्बल