शिमला। राजकीय दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की धरातल मंजिल के पास गंदे पानी का रिसाव हो रहा है। आलम यह है कि पानी के इस रिसाव के कारण यहां काफी कीचड़ जमा हो गया है। इससे दुर्गंध फैली हुई है। कॉलेज प्रबंधन को इसकी सूचना दी थी लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। यहां से आवाजाही करने वाले मरीज और अन्य लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यहां पर संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया है। संवाद