शिमला। निजी विश्वविद्यालयों में सामने आ रही लगातार आपराधिक घटनाओं को लेकर छात्र सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने इन घटनाओं पर चिंता जताते हुए सरकार और नियामक आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। एबीवीपी की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि प्रदेश जिसे कभी सुरक्षित और प्रतिष्ठित शिक्षा केंद्र के रूप में जाना जाता था अब निजी विश्वविद्यालयों की लापरवाही के कारण विवादों में घिरता जा रहा है। हाल ही में सोलन के एक निजी विश्वविद्यालय में छात्र ने हॉस्टल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसके बाद परिसर में छात्रों का रोष देखने को मिला। आरोप है कि समय पर सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी। संवाद