शिमला। जिला शिमला के दो एथलीटों ने राज्यस्तरीय स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए रिषभ ठाकुर ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक, जबकि प्रशांत ने लंबी कूद में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता कांगड़ा जिले के धर्मशाला में आयोजित की गई। टीम प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने राज्यस्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि रिषभ ठाकुर रोहड़ू और प्रशांत सुन्नी के रहने वाले हैं। दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संवाद