फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी, वन स्टॉप सेंटर के पास पहुंचे 410 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से आए दिन आ रही घरेलू हिंसा की शिकायतें, बिना औपचारिक शिकायत के देनी पड़ रही सहायता
विज्ञापन

दीक्षा सरोय
शिमला। जिले में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखने को मिल रही है। इस अवधि में मशोबरा स्थित वन स्टॉप सेंटर में 410 शिकायतें दर्ज की गई हैं।
यह आंकड़ा समाज में मौजूद गंभीर समस्या की ओर इशारा करता है। प्रतिदिन घरेलू हिंसा से जुड़ी शिकायतें सामने आ रही हैं, जिनमें से अधिकांश मामलों में औपचारिक शिकायत दर्ज किए बिना ही पीड़ित महिलाओं को सहायता प्रदान करनी पड़ रही है। इससे यह संभावना भी सामने आती है कि रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या वास्तविक संख्या से काफी कम हो सकती है।
विज्ञापन


वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहायता, परामर्श, कानूनी मदद, चिकित्सा सुविधा और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केंद्र प्रबंधन के अनुसार सामाजिक दबाव और परिवार की प्रतिष्ठा को लेकर चिंता अक्सर महिलाओं को औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से रोकती है। ऐसे में महिलाएं कई बार केवल परामर्श और सहायता लेने के लिए सेंटर पहुंचती हैं।
विज्ञापन



शारीरिक उत्पीड़न की भी आती हैं शिकायतें
मशोबरा स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक भावना कौशल ने बताया कि केंद्र में आने वाली शिकायतें अक्सर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से संबंधित होती हैं। कई बार महिलाएं सामाजिक दबाव या परिवार की बदनामी के डर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से हिचकती हैं। ऐसे मामलों में सेंटर की ओर से उन्हें गोपनीय तरीके से परामर्श और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ने के साथ अब महिलाएं मदद के लिए आगे आने लगी हैं। सेंटर की ओर से जरूरत के अनुसार कानूनी सहायता, चिकित्सा सुविधा और अस्थायी आश्रय भी उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें