फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपन अस्पताल में अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे मरीज

Sun, 06 Sep 2015 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब जानकारी के अभाव में यहां वहां नहीं भटकना होगा। मरीजों की सुविधा के लिए प्रबंधन ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर रिपन अस्पताल परिसर को भी अलग-अलग ब्लॉक में बांट दिया है।
विज्ञापन


अस्पताल के एंट्री गेट पर प्रत्येक ब्लॉक में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में हाइटेक इनफॉरमेशन सेंटर भी स्थापित करने की तैयारी है। रिपन अस्पताल में मौजूद इमरजेंसी, ओपीडी ब्लॉक, टेस्ट लैब, वार्ड, ओटी और प्रशासनिक भवन को अलग-अलग ब्लॉक में रखा है।

मेन गेट पर ही छह ब्लॉक के बारे में जानकारी उपलब्ध करवा दी है। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक के एंट्रेस पर भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवा दी है। अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रंजना राव ने बताया कि अस्पताल आने वाले लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल को छह ब्लॉक में बांटा है।
विज्ञापन


ब्लॉक में मिलेंगी यह सुविधाएं
ए ब्लॉक- पूछताछ केंद्र, पंजीकरण, कैश काउंटर, जन औषधी दुकानें, साइकोथैरेपी डिस्पेंसरी, प्लास्टर रूम और जनरल ओपीडी आर्थो ओपीडी
बी ब्लॉक- ग्राउंड फ्लोर- एक्सरे, एसआर लैब, फर्स्ट फ्लोर - प्राइवेट वार्ड 1-4, सेकंड फ्लोर प्राइवेट वार्ड 5-8
सी ब्लॉक-ग्राउंड फ्लोर - अल्ट्रा साउंड, एमसीएच सेंटर, गायनी ओपीडी, चिल्ड्रन ओपीडी, एआरवी यूनिट, फर्स्ट फ्लोर - फिमेल सर्जिकल/ आर्थो वार्ड, सेकंड फ्लोर - मेल सर्जिकल/ आर्थो वार्ड
डी ब्लॉक- ग्राउंड फ्लोर - एसएमओ डीडीयू, सीएमओ, एमएस डीडीयू, आरकेएस यूनिट, एमएस आफिस, अस्पताल मेडिकल स्टोर, मेडिकल यूनिट, पीपी वार्ड, लेबर रूम, फर्स्ट फ्लोर - फीमेल मेडिकल वार्ड, चिल्ड्रन वार्ड, एसएनएस यूनिट, मेन ओटी, इएनटी वार्ड, आई वार्ड, मैटर्न ऑफिस, ईमपी, सिक रूम, - सेकंड फ्लोर नर्सिग होस्टल
ई ब्लॉक- ग्राउंड फ्लोर एमटीवाई/ गायनी वार्ड, - फर्स्ट फ्लोर एमओएच ऑफिस, - सेकंड फ्लोर सीएमओ ऑफिस
एफ ब्लॉक- टॉप फ्लोर - पुलिस रूम, मेडिसन दुकानें, सीढ़ियों के नीचे - टीबी लेबोरेट्री, लेबोरेट्री एसटीडी और आईसीटीसी क्लीनिक, लेपरोसी यूनिट और सीटी स्कैन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें