फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गुरु तेग बहादुर के शहीदी शताब्दी पर सजेगा रिज मैदान, गतका भी होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय समारोह के शुभारंभ सीएम सुक्खू होंगे शामिल, एक और दो नवंबर को रिज मैदान पर होगा कीर्तन और भव्य कार्यक्रम
विज्ञापन


दो नवंबर के कार्यक्रम में राज्यपाल करेंगे शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर कार्यक्रम रिज मैदान पर होगा। एक और दो नवंबर को रिज मैदान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसके रिज मैदान को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इसके अलावा गतका की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह ने यह जानकारी प्रेसवार्ता में दी है। रिज मैदान में राज्य स्तरीय समारोह पर पहले दिन सीटीओ चौक से पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन सुबह 11:30 बजे सीटीओ, लोअर बाजार, शेरे पंजाब, मालरोड से होते हुए दोपहर 3:30 बजे रिज मैदान पहुंचेगा। यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत करेंगे। रिज मैदान पर सजाए दीवान पर बाबा जी का प्रकाश किया जाएगा। गतका दलों की प्रस्तुति के अलावा आनंदपुर साहिब के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। 2 नवंबर को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान जसविंद्र सिंह ने बताया कि बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा के अलावा विभिन्न जिलों से गुरुनानक की संगत यहां पर आएंगी। श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी एक धर्म का नहीं है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म सभा, सूद सभा और वाल्मीकि सभा के अन्य सदस्य भी इस समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान हरजिंद्र सिंह धामी, जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज, ज्ञानी बलजीत सिंह ग्रथी श्री दरबार साहिब अमृतसर, डॉ. दलजीत सिंह जी भिंडर सदस्य एसजीपीसी, प्रचारक डॉ. सरबजीत सिंह और शहरी विधायक हरीश जनारथा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



रिज पर शुरु हुई तैयारियां
राज्य स्तरीय समारोह को लेकर रिज मैदान पर तैयारियां शुरु हो गई है। पंडाल सजाने को लेकर यहां पर सामान पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसे में एक से दो दिनों के भीतर इसे तैयार कर दिया जाएगा। इसके अलावा पुस्तकालय, गेयटी थियेटर के अलावा कुछ चुनिंदा जगहों पर लाइटें लगाकर उन्हें सजाया भी जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें