फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर धंसने लगा रिज मैदान, पड़ गई दरारें

विज्ञापन
रिज मैदान पर पड़ी दरारें।
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में जारी भारी बारिश से ऐतिहासिक रिज मैदान फिर से धंसना शुरू हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण गेयटी थियेटर के सामने वाला रिज का एक हिस्सा काफी धंस गया है।
विज्ञापन

इस हिस्से पर कई दरारें भी पड़ गई हैं। ये दरारें दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। इन दरारों से बारिश का पानी रिसने से इसके धंसने का खतरा पैदा हो गया है। भारी बारिश के कारण पिछले एक माह से लगातार इस हिस्से के धंसने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। इस हिस्से से ठीक नीचे तिब्बती मार्केट है। उधर, नगर निगम ने अभी तक धंसते रिज को बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। रिज का यह हिस्सा पिछले साल भी करीब डेढ़ से दो फीट तक धंस गया था। इसके बाद नगर निगम ने गेयटी से निकलने वाली ड्रेनेज पाइप की मरम्मत करवाई थी। दावा किया था कि पाइपलाइन में लीकेज के चलते यह हिस्सा धंस रहा था, जिसे दुरुस्त करवा दिया गया है। निगम ने रिज के इस हिस्से पर टारिंग भी करवा दी थी लेकिन, अब यही हिस्सा मैदान से नीचे धंस गया है। इस जगह पर लगाई गई रेलिंग भी काफी धंस गई है और टूटने की कगार पर पहुंच गई है।
रिज पर स्थापित होनी है अटल की प्रतिमा
इस हिस्से के समीप ही सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने का फैसला लिया है। इसके लिए जगह चिन्हित हो चुकी है। खुद सीएम जयराम ठाकुर इस जगह का निरीक्षण कर चुके हैं। हालांकि, धंस रहे हिस्से से यह जगह दूर है लेकिन, यदि नगर निगम ने धंसाव रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए तो इससे रिज के बाकी हिस्से को भी नुकसान पहुंच सकता है। इससे पहले तिब्बती मार्केट में भी भूस्खलन से भारी तबाही हो चुकी है।
विज्ञापन

मेयर बोलीं, शनिवार को करेंगी निरीक्षण
महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि उन्हें रिज धंसने की सूचना नहीं है। यदि ऐसा है तो शनिवार को निगम अधिकारियों के साथ मिलकर मौके का निरीक्षण करेंगे। रिज को धंसने से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें