फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 की अनुमति के 20 लाख तक वसूलते थे राजस्व अधिकारी

Mon, 10 Sep 2018 11:20 AM IST
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के चर्चित घोटालों में शुमार 118 के तहत जमीन खरीदने की अनुमति देने के मामले की जांच में हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। विजिलेंस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि जमीन खरीदने में 118 की मंजूरी देने के लिए बीस लाख रुपये तक घूस ली जाती थी।

विज्ञापन


यह रकम चंडीगढ़ में एक मध्यस्थ के जरिये आवेदन करने वाली पार्टियों से मिलती थी। इसके अलावा उन्हें मंजूरी का आश्वासन भी किसी ओर के माध्यम से ही दिलाया जाता था। अब तक की विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ है कि अकेले 2010 में ही राजस्व विभाग ने ढाई सौ से ज्यादा मामलों में 118 के तहत अनुमति दे दी।

विभागीय सूत्रों की मानें तो अब विभाग छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों के बाद बड़े स्तर के अफसरों से पूछताछ करने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि अगर अफसरों ने पूछताछ में शामिल होने से इंकार किया तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी गवाह बढ़ाएंगे मुश्किलें

सूत्रों की मानें तो मामले की जांच के दौरान अब तक आधा दर्जन लोगों ने बतौर सरकारी गवाह अपने बयान दर्ज कराने की रजामंदी दे दी है। उनकी रजामंदी के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने मामले में 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

नाम न लिखने की शर्त पर एक जांच अधिकारी ने बताया कि अगर इन गवाहों ने ब्यूरो को दिए बयानों को मजिस्ट्रेट के सामने दोहरा दिया तो उच्चपदस्थ अधिकारियों और पूर्व अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ना तय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें