भारतीय सीमाओं पर तैनात वीरों के साथ पाक की नापाक हरकत से लोगों में आक्रोश है। देश की सीमाओं पर दुशमनों को धूल चटाने वाले शौर्य चक्कर विजेता देव सिंह ठाकुर ने पाकिस्तान को कायर देश कहा है। उन्होंने कहा की पाकिस्तान सामने से लड़ने का दम नहीं रखता। इसलिए हमेशा छुपकर हमला करता है।
लेकिन अब वक्त आ चुका है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अब मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है। सेना से सेवानिवृत्त देव सिंह ठाकुर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि सरकार इजाजत दे तो आज भी देश का प्रत्येक सैनिक पाकिस्तान में घुसकर दुशमनों का सिर काटने का जज्बा रखता है।