हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज केडर) संस्कृत और भौतिकी के पदों की भर्ती के लिए आयोजित ऑफलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया है। स्क्रीनिंग टेस्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत के लिए 58 अभ्यर्थियों का चयन व्यक्तित्व परीक्षण के लिए हुआ है। आयोग के अनुसार जल्द ही इन अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसी तरह असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिकी के पदों के लिए 101 उम्मीदवारों ने स्क्रीनिंग टेस्ट पास किया गया है और इन्हें व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज केडर) के इन पदों को अनुबंध आधार पर उच्च शिक्षा विभाग में भरा जा रहा है। लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रत्न के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के रोल नंबर सहित आयोग ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।