फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय में हो निवेशकों की समस्याएं हल: जयराम ठाकुर

Thu, 17 Jan 2019 09:25 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशकों की हर समस्या को तय समय में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए ताकि उनके लिए प्रदेश में अच्छा माहौल बन सके। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि उद्यमियों का उठाया एक भी मुद्दा न छूटे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को राज्य सचिवालय में यह बात विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृतियों और अनुमोदन के लिए हिम प्रगति पोर्टल की प्रगति की समीक्षा करते हुए कही।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया को और सरल किया जाएगा। प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों की सुविधा तथा उनसे सीधा संवाद बनाने के लिए ही यह हिम प्रगति पोर्टल बनाया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उद्यमियों के उठाए गए सभी मुद्दों का समाधान और निगरानी नियमित तौर पर की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य स्तरीय कमेटी की परोक्ष निगरानी प्रदेश में सभी क्षेत्रों में बड़े निवेश को आमंत्रित करेगी। 

विज्ञापन

सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की निगरानी की जा रही

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नई प्रणाली के अंतर्गत सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की निगरानी की जा रही है। विभिन्न स्वीकृतियां तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में आ रहीं कठिनाइयों के बारे में निवेशकों द्वारा अवगत करवाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम प्रगति पोर्टल पर 8690 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की 52 परियोजनाएं अपलोड की गई हैं। प्रथम चरण में 25 करोड़ या इससे अधिक का अनुमानित निवेश हिम प्रगति पोर्टल पर जोड़ा गया है।

पांच पर्यटन परियोजनाओं जिनमें कई रोप वे परियोजनाएं शामिल हैं उनकी हिम प्रगति पोर्टल के माध्यम से निगरानी की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को क्रियान्वयन एजेंसियों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त 4316.10 करोड़ रुपये के निवेश की 12 ऊर्जा परियोजनाओं की हिम प्रगति पोर्टल के माध्यम से निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2708.62 करोड़ के निवेश की 23 औद्योगिक परियोजनाएं क्रियान्वयन एजेंसियों की समस्याओं के शीघ्र निवारण एवं सुविधा के लिए हिम प्रगति पोर्टल पर अपलोड की गई हैं।

इस अवसर पर बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा तथा उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें