फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमानी बिजली गिरने से जला रिहायशी मकान, रसोईघर में आग लगने से महिला झुलसी

Tue, 04 Sep 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

देवब्रारटा पंचायत के मस्द्वान गांव का रिहायशी मकान बिजली गिरने से आग की भेंट चढ़ गया है। हादसे के वक्त घर के सदस्य जन्माष्टमी के कीर्तन में गए थे। जबकि घर में बूढे मां बाप अकेले थे।

विज्ञापन


गनीमत रही की हादसे में उन्हें किसी प्रकार की चोटें नहीं आई। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन घर में रखे आभूषण व अन्य सामान जलकर राख हो गया है। लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।  

विज्ञापन

रसोईघर में लगी आग, महिला झुलसी

प्रतीकात्मक तस्वीर
क्षेत्र की पंचायत भरौरी के कोट गांव में एक मकान की रसोईघर में आग लगने से एक महिला झुलस गई है। ग्रामीणों की मदद से परिवार के सदस्यों ने आग पर समय रहते काबू पाया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा सोमवार सुबह करीब छह बजे का बताया जा रहा है।

आग से रसोईघर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस के मुताबिक सोहन सिंह की बहू सुबह करीब छह बजे रसोईघर में गई। उसने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस सिलिंडर ऑन किया तो उसमें आग लग गई।

इससे वह भी थोड़ी बहुत झुलस गई है। वह समय रहते बाहर निकली और अन्य को सूचित किया। सूचना मिलते ही गांववालों ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।

आग पर काबू पाने के लिए मिट्टी, रेत और पानी का सहारा लिया गया। इसकी सूचना एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा को आफिस कानूनगो देशराज कटवाल के माध्यम से दी गई और एसडीएम ने तुरंत पटवारी हल्का को पूरी रिपोर्ट लेेने के लिए मौका पर भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें