फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शोधार्थियों ने दिखाई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के हिंदी विभाग की ओर से विज्ञान सभागार में आयोजित दो दिवसीय विभागीय संगोष्ठी हिंदी साहित्य और लोकसाहित्य : विविध आयाम का शनिवार को समापन हुआ। संगोष्ठी के दौरान शोधार्थियों ने हिमाचल की लोकसंस्कृति, लोकगीतों, लोकगाथाओं और लोकनाट्यों सहित हिंदी साहित्य के विभिन्न पहलुओं पर शोधपत्र प्रस्तुत किए। 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित इस संगोष्ठी के दूसरे दिन लोकसाहित्य, कहानी और अन्य गद्य विधाओं पर तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इनमें 45 शोधार्थियों ने शोधपत्र प्रस्तुत कर साहित्य के विविध पक्षों पर विचार साझा किए। लोकसाहित्य सत्र की अध्यक्षता डॉ. पूनम दुलता ने की। इस सत्र में पब्बर घाटी की लोकगाथाओं, कुल्लवी लोकगीतों में प्रेम संवेदना, सिरमौर के डग्याली पर्व, चुराह की लोकसंस्कृति और करयाला लोकनाट्य सहित विभिन्न विषयों पर शोधपरक चर्चा हुई। कार्यक्रम में डॉ. नरेश कुमार, प्रो. आरएल जिंटा, डॉ. भवानी सिंह और डॉ. सुनीता ठाकुर ने शिरकत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें