महोदय उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए जरूरी..
डीसी आदित्य नेगी ने समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश
शिमला। रिज मैदान पर होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर राज्य के कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ में जिला चंबा, हमीरपुर और किन्नौर के लोक सांस्कृतिक दल भी प्रस्तुतियां देंगे। कुल्लू जिले के माॅडल स्कूल आनी के छात्र-छात्राएं रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे।
उपायुक्त आदित्य नेगी ने वीरवार को बचत भवन में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि 23 जनवरी से सभी टुकड़ियां परेड का पूर्वाभ्यास शुरू करेंगी और 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में आकर्षक मार्च पास्ट किया जाएगा। इसमें जेएंडके राइफल, आईटीबीपी, पुलिस की महिला और पुरुष टुकड़ियां, बैंड, होम गार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, डाक सेवा तथा राज्य आपदा प्रबंधन के कर्मचारी भी परेड में हिस्सा लेंगे। बैठक में एडीसी शिवम प्रताप सिंह, एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चौहान, एएसपी सुनील नेगी, एसी टूडीसी डॉ. पूनम, सहायक आयुक्त एमसी बाबू राम चौहान, एसडीएम शहरी भानू गुप्ता, एसडीएम ग्रामीण निशांत कुमार और डीएलओ अनिल हारटा मौजूद रहे।
ज्ञानवर्धक होगी झांकियां
समारोह में हिम ऊर्जा, बागवानी, कृषि, पर्यटन, पुलिस, वन, परिवहन, पशुपालन, उद्योग, शिक्षा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, नगर निगम शिमला, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकियां स्तरीय गणतंत्र दिवस का मुख्य आकर्षण रहेंगी।