फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीटी लैब का प्रयोग नहीं करने पर प्रिंसिपलों को लगाई फटकार

Tue, 15 Jan 2019 12:06 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के आईसीटी स्कूलों में ई-कांटेंट का समुचित प्रयोग नहीं करने पर राज्य परियोजना निदेशक ने स्कूल प्रिंसिपलों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आईसीटी लैब का प्रयोग नहीं करने वाले प्रिंसिपलों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को सभी जिलों से आए जिला परियोजना अधिकारियों के साथ समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान आईसीटी लैब का सही प्रयोग नहीं होने का मामला उठा। 

बैठक के दौरान शैक्षणिक सत्र 2019-20 से प्री प्राइमरी स्कूलों का दायरा बढ़ाने के लिए नए स्कूलों को तलाशने के आदेश दिए गए। निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि तीन हजार से ज्यादा स्कूलों में साल 2018 में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन


इस साल इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने सभी परियोजना अधिकारियों को आदेश किए कि वे मासिक बैठक के लिए एजेंडा अनुरूप जिला की यथास्थिति की तैयारी के साथ आएं, जिससे सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो सके।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा

 निदेशक ने सभी जिला समन्वयकों को अपनी गतिविधियों की स्टेटस रिपोर्ट कार्यालय द्वारा साझा की गई गूगल शीट में भरने को कहा, जिससे आने वाले दिनों में भारत सरकार को राज्य स्तर पर भेजे जाने वाले वार्षिक कार्य योजना प्रपत्र को सही प्रकार से राज्य परियोजना कार्यालय में भरा जा सके।

बैठक में वार्षिक परीक्षाओं को लेकर 29 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई। जिला समन्वयकों द्वारा जिन-जिन गतिविधियों में राशि का खर्चा तथा भौतिक लक्ष्यों की प्राप्ति की कमी बताने पर निदेशक ने कड़ा संज्ञान लिया।

उन्होंने जल्द खर्चा पूरा करने के दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा एसडीएमआईएस को भरे जाने पर पूर्ण निगरानी रखी जा रही है। ऐसे में सभी जिलों को इसे पूरा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें