शिमला। शहर के कसुम्पटी वार्ड में गोयल अपार्टमेंट से जीवणू काॅलोनी में चौहान निवास तक के रास्ते की मरम्मत की जाएगी। बारिश के कारण इस रास्ते को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कैथू में बुचैल हाउस से गुरचरण हाउस तक की सड़क को अपग्रेड किया जाएगा। इस काम पर 2.80 लाख रुपये खर्च होंगे। समरहिल वार्ड में एमआई रूम के पास वी आकार की नाली का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार अगले एक महीने के भीतर इनका काम पूरा किया जाएगा। शहर में बरसात से हुए नुकसान की प्राथमिकता के आधार पर भरपाई की जा रही है। ब्यूरो