फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गुरुद्वारे के पास धंसी सड़क की मरम्म्त शुरू, लगेंगे डंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री और विधायक ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही में हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के सर्कुलर रोड पर गुरुद्वारे के पास सड़क का 10 मीटर हिस्सा ढहने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। एक माह में सड़क को ठीक करने का लक्ष्य रखा है।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शहरी विधायक हरीश जनारथा ने भी मौके का निरीक्षण किया। इसके अलावा उपायुक्त अनुपम कश्यप, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री और एसपी संजय गांधी ने भी मौके का जायजा लिया। सड़क पर भूस्खलन के कारण कार्ट रोड पर यातायात प्रभावित हुआ है। यहां एक बिजली के पोल और सड़क के और हिस्से के धंसने का खतरा है। पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग कर दी है और यातायात को संचालित किया जा रहा है। रात 8:30 बजे सड़क का एक हिस्सा गिर गया था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क कई सालों से बैठ रही थी। सड़क के नीचे सीवरेज लाइन है जिसमें लिकेज से पानी जमीन में रिस रहा था। विभाग ने इसका मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था लेकिन उससे पहले ही सड़क गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



तेजी से पूरा होगा मरम्मत कार्य : ठाकुर
लोक निर्माण विभाग के साइट इंजीनियर रजनीश ठाकुर ने बताया के मरम्मत कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्णय लिया है। विभाग पहले सारी जमीन को खोदेगा और गिरी हुई मिट्टी को निकालेगा। इसके बाद नया डंगा लगाया जाएगा और उसके साथ सड़क को पहले से ज्यादा चौड़ा करेंगे। शापिंग कांप्लेक्स के डंगे को सड़क तक बढ़ाया जाएगा। मलबे को बारिश से बचाने के लिए सड़क के गिरे हुए हिस्से पर तिरपाल लगा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें