फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका जू: भालुओं के बाड़े में नए सदस्य ने लिया जन्म

Thu, 28 May 2020 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर)
विज्ञापन
मिनी जू रेणुका में भालू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच मिनी जू रेणुका में एक नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल है। जू में पल रही एक मादा भालू ने बुधवार को एक नर शावक को जन्म दिया। नए सदस्य के आने से जू में पलने वाले भालुओं की संख्या बढ़कर फिर से चार हो गई है। जिनमें दो नर व दो मादा भालू शामिल हैं। करीब दो वर्ष पूर्व ही रामू नामक एक नर भालू ने यहां दम तोड़ दिया था। इससे यहां भालुओं की संख्या घटकर तीन रह गई थी। उल्लेखनीय है कि मिनी जू रेणुका में लंबे अंतराल के बाद जानवरों की वंश वृद्धि के चलते वन्य प्राणी विभाग ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


15 वर्षीय बबली नामक मादा भालू बीते 18 दिनों से ही बाड़े में स्थापित कृत्रिम गुफा में अपना डेरा जमाए हुए थी। विभाग के कर्मचारी ने सोचा कि वह गर्मी के चलते आराम कर रही है।  बुधवार को भोजन परोसने के लिए उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया तो मादा भालू अपने एक शावक को भी साथ ले आई। इससे कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना न रहा। कर्मचारियों ने शीघ्र ही दोनों को उपचार कक्ष में बंद कर दिया। जहां दोनों पूरी तरह से स्वस्थ और तंदुरुस्त हैं। दिलचस्प बात यह है कि वर्ष 2005 में बबली नामक इस मादा भालू का जन्म भी रेणुका के इसी बाडे़ में हुआ था। वन्य प्राणी विहार रेणुका के आरओ देवेंद्र सिंह ने भालू के एक शावक का जन्म होने की पुष्टि की है। नए शावक का जल्द ही नामकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें