फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका पुलिस ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न व पोक्सो के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर रखा गया है।
विज्ञापन

बीती 30 दिसंबर को रेणुका थाने में नाबालिगा से यौन शोषण व दुराचार का एक मामला दर्ज हुआ था। यहां तक कि नाबालिगा ने 26 दिसंबर को अपने घर पर ही एक बच्चे को जन्म भी दिया था लेकिन उस दौरान नाबालिगा बच्चे के पिता के नाम का खुलासा नहीं कर पाई। तभी से ही पुलिस को आरोपी की तलाश में थी।
मंगलवार को पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार को उसके घर से ही गिरफ्तार किया। आरोपी पंचायत का पूर्व उपप्रधान बताया जा रहा है। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें