शिमला। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर सार्वजनिक संपत्तियों पर चिपकाए गए पोस्टर और बैनर हटाए। निगम टीम ने लक्कड़ बाजार संजौली सड़क पर जगह-जगह दीवारों, फुटपाथ, रेलिंग और बिजली खंभों पर लगाए निजी संस्थानों के पोस्टर तथा बैनर हटाए। इसके अलावा उन संस्थानों की सूची भी बनाई जो बिना अनुमति पोस्टर चिपकाकर शहर की खूबसूरती को दागदार कर रहे हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि इन पर सख्ती की जाएगी। ब्यूरो